Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Release Date: ईद पर रिलीज नहीं होगी ‘किसी का भाई किसी की जान’, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Image 2 15

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Release Date: इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बहुत असमंजस बना हुआ है।

ईद पर रिलीज नहीं होगी ‘किसी का भाई किसी की जान’

बता दें कि ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब एक्ट्रेस शहनाज गिल के पोस्ट ने साफ कर दिया है कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर रिलीज नहीं होगी।

शहनाज गिल ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, शनिवार को शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज फिल्म की अन्य स्टार कास्ट सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल के साथ सॉन्ग ‘जी रहे थे हम’ पर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

शहनाज ने लिखा ये कैप्शन

इसके साथ ही खास बात ये है कि शहनाज ने इस वीडियो के नीचे कैप्शन भी लिखा है कि- ”30 डे टू किसी का भाई किसी की जान” यानी इससे ये साफ हो गया है कि सलमान खान कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ अगले महीने 24 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

अभी तक रिलीज नहीं हुआ ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर

बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर पहले से ही बहुत बज बना हुआ हैं। साथ ही फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार है, लेकिन अभी तक ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ।

हिट साबित हो चुके हैं ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने

साथ ही मेकर्स ने भी अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। वहीं, अगर फिल्म के गानों की बात करें तो फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के गाने रिलीज से पहले हिट साबित हो चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now