Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू में चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, रेल मंत्री ने ट्रॉली में बैठकर लिया जायजा, जानें कब चलेगी ट्रेन?

Ashwini Vaishnav 1

Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को जम्मू के रियासी में चिनाब दरिया पर बन रहे रेलवे पुलिस का जायजा लिया। इस दौरान वे ट्रॉली में भी सवार हुए और रियासी के वक्कल से डुगा तक 10 किमी तक ट्रैक को भी देखा।

रेल मंत्री अश्विनी ने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला जम्मू और कश्मीर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन है। ये दुनिया के बहुत बड़े अभियांत्रिकी चुनौतियों में से एक हैं। PM मोदी परिवर्तनकारी यातायात को बढ़ा रहे हैं, उसमें ये एक महत्वपूर्ण कड़ी है। चिनाब ब्रिज पर अच्छा विकास है।

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल

चिनाब दरिया पर बन रहे इस पुल को दिसंबर 2023 में पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे मंत्रालय का दावा है कि ये दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। इसकी ऊंचाई 359 मीटर है।

इसे भी पढ़ें:  विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी; दिल्ली में नीतीश और तेजस्वी ने खड़गे से की मुलाकात, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

यह एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा ऊंचा है। पुल की कुल लंबाई 1.3 किमी है। इसके निर्माण पर 1400 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

भूकंप में भी सुरक्षित रहेगा पुल

रेलवे पुल को भूकंपरोधी बनाया गया है। भूकंप से बचाने के लिए इसमें बीयरिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसका निर्माण 2005-06 में शुरू हुआ था। 2014 में इसके डिजाइन को मंजूरी दी गई थी। यह पुल अगले 120 सालों तक सुरक्षित रहेगा।

100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती हैं ट्रेनें

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

इस रेलवे पुल पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकती हैं। यह पुल नदी के तल से 1,178 फीट की ऊंचाई पर है। रेल मंत्री का कहना है कि तेज रफ्तार हवाओं, तापमान, हाईड्रोलॉजिकल प्रभाव जैसे बातों को ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया गया है। जल्द ही इस ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ेंगी।

यह भी पढ़ें

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now