Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंड़े

Image 22

Mrs Chatterjee vs Norway Box Office Collection Day 9: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ (Mrs Chatterjee vs Norway) जमकर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म कमाई को लेकर खूब हाथ-पैर मार रही हैं। वहीं, अब फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कमाई में 9वें दिन भारी उछाल आया है।

9वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने दूसरे शनिवार यानी अपनी रिलीज के 9वें दिन 1.63 करोड़ की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही अब इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13.05 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।

गिरावट के बाद फिल्म की कमाई में आया उछाल

गिरावट के बाद एक बार फिर से रानी की इस फिल्म की कमाई में शानदार उछाल आया है, जो फिल्म के लिए बहुत ही अच्छा है। अब देखना होगी कि ये फिल्म कुल कितनी कमाई कर सकती हैं।

फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कहानी

हिंदी सिनेमा की दमदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ (Mrs Chatterjee vs Norway) में शानदार एक्टिंग की है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

वहीं, फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक ऐसी मां की सच्ची कहानी को दिखाया गया हैं, जो अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए एक देश के शासन और प्रशासन से भिड़ जाती है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा अनिर्बान भट्टाचार्य और जिम सरभ ने भी अहम रोल प्ले किया है।

फिल्म में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग

फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग और कंटेंट की जमकर तारीफ होने के बाद भी फिल्म कमाई करने में नाकाम होती नजर आ रही हैं, लेकिन इस फिल्म में रानी की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now