Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रवींद्र जडेजा का प्रमोशन, केएल राहुल का डिमोशन, BCCI ने किया सालाना करार का ऐलान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को 2022-23 सत्र के लिए टीम इंडिया के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा की। ऑलराउंडर रवींद्र जडेज को ए प्लस श्रेणी में प्रमोट किया गया है, जबकि केएल राहुल को ग्रेड बी में डिमोट कर दिया गया है। बीसीसीआई की लिस्ट में 26 खिलाडियों को जगह मिली है।

A+ में हैं चार खिलाड़ी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ग्रेड A+ खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं जो सालाना 7 करोड़ रुपये कमाएंगे। हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को ग्रेड ए में शामिल किया गया। ये खिलाड़ी अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच 5 करोड़ रुपये कमाएंगे।

चेतेश्वर पुजारा, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ग्रेड बी का हिस्सा हैं। राहुल को डिमोट कर दिया गया है जबकि शुभमन को बीसीसीआई द्वारा अनुबंध पदोन्नति दी गई है। इन प्लेयर्स को 3 करोड़ रुपये मिलेंगे।

उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत ग्रेड सी अनुबंध का हिस्सा हैं। उन्हें एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे हुए अनुबंध से बाहर

अनुभवी इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे जिन्हें पिछले सीजन में ग्रेड बी अनुबंध दिया गया था उन्हें इस बार शामिल नहीं किया गया है। जबकि रिद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और दीपक चाहर को भी पिछली बार ग्रेड सी अनुबंध पर होने के बाद हटा दिया गया है।

पूरी लिस्ट

ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह।

ग्रेड ए: हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल।

ग्रेड बी: चेतेश्वर पुजारा, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल।

ग्रेड सी: उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now