Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय कर्मचारियों की इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा

7th Pay Commission: देश के करीब 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के लिए लिए बहुत ही अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगा राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का इनका इंतजार खत्म हो गाय है। केंद्र सराकर ने नवरात्रि और रमजान के पहले इनको बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने उम्मीद के मुताबिक इनके डीए और डीआर में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है।

सैलरी बढ़ी, एरियर भी मिलेगा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

साथ ही यह बढ़ोतरी जनवरी 2023 से ही लागू हो गई है। यानी मार्च महीने की जहां उनकी बढ़ी हुई सैलरी आएगी, वहीं इन लोगों को दो महीने जनवरी और फरवरी का एरियर भी मिलेगा। यानी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को जनवरी और फरवरी का एरियर मार्च की सैलरी के साथ मिलेगा। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इस बढ़ोतरी से सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय भार बढ़ गया है।

महंगाई भत्ता बढ़कर 42 फीसदी हुआ

केंद्रीय कर्मचार‍ियों को फ‍िलहाल 38 फीसदी के ह‍िसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। ऐसे में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 42 फीसदी हो गई है। इस बढ़ोतरी से मिनिमम रेंज (18,000) की सैलरी वाले कर्मचारियों के वेतन में 8640 रुपये सालाना इजाफा होगा। वहीं, अधिकतम रेंज की सैलरी (56900) वाले कर्मचारियों के वेतन में 27312 रुपये सालाना फायदा होगा।

इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 56900 रुपये प्रतिमाह की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में प्रति महीने 2276 रुपये की बढ़ोकरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27312 रुपये सैलरी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- 

न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
  • नया महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपए/महीने
  • अबतक महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपए/महीने
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपए/महीने
  • सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए

अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
  • नया महंगाई भत्ता (42%) 23898 रुपए/महीने
  • अबतक महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपए/महीने
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपए/महीने
  • सालाना सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए

यह भी पढ़ें- 

साल में दो बार डीए में होता है रिविजन

आपको बता दें कि सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़े के आधार पर होता है। यानी AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है। डीए और डीआर में हर 6 महीने में रिविजन होता है। आम तौर पर जनवरी के महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च में होली से पहले और जुलाई का ऐलान स‍ितंबर-अक्‍टूबर में दिवाली से पहले होता है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now