Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तीन दिन में ही ‘भीड़’ का टिकट खिड़की पर निकला दम

Bheed Box Office Collection Day 3 1

Bheed Box Office Collection Day 3: लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन पर बनी फिल्म ‘भीड़’ रिलीज हो चुकी हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं और सभी अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म “भीड़” बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाएगी। लेकिन फिल्म की ओपनिंग को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म ज्यादा कुछ करने में नाकाम रहेगी। इसी के साथ फिल्म भीड़ के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

संडे को भी फिल्म ‘भीड़’ को नहीं मिले दर्शक

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘भीड़’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 70 लाख रुपयों का कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘भीड़’ की कुल कमाई अब 1.85 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, अगर फिल्म के पहले दिन का बात करें तो ‘भीड़’ रिलीज होने के पहले ही दिन से टिकट खिड़की पर संघर्ष कर रही है।

ओपनिंग डे पर भी कमाल नहीं कर पाई फिल्म

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर महज 29 लाख रुपये की कमाई की, जो बेहद निराशाजनक हैं। वहीं, फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘भीड़’ ने दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को सिर्फ 65 लाख रुपये की कमाई की है।

सोशल ड्रामा फिल्म है ‘भीड़’

अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी लेटेस्ट रिलीज सोशल ड्रामा ‘भीड़’ हार्ड हिटिंग सब्जेक्ट पर बनी फिल्म है। राजकुमार राव और भूमि पेडनकर स्टारर फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से काफी सुर्खियों में थी। इस फिल्म में साल 2020 के कोविड महामारी के के खौफनाक मंजर और इस दौरान इस बीमारी के प्रसार को रोकन के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से आम आदमी को हुई तकलीफ को दिखाया गया है।

दमदार कंटेंट के बावजूद टिकट खिड़की पर निकला फिल्म ‘भीड़’ का दम

फिल्म ‘भीड़’ का दमदार कंटेंट होने के बाद भी दर्शकों ने इसे नकार दिया है। तीन दिन में ही फिल्म का टिकट खिड़की पर दम निकल गया है। वहीं, अगर फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, दीया मिर्जा, संजय मिश्रा, कृतिका कामरा लीड रोल्स में हैं, जो एक बेहतर कास्ट हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now