Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Akanksha Dubey Suicide Case: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को मिली थी ‘जान से मारने की धमकी’, परिजनों ने भोजपुरी सिंगर पर लगाए गंभीर आरोप

Akanksha Dubey Suicide Case

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार की सुबह वाराणसी के एक होटल में सुसाइड कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक्ट्रेस के ननिहालवालों ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बेटी की आत्महत्या के बाद पहली बार बयान दिया है और सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगाए है।

भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज

वहीं, आकांक्षा दुबे के परिजनों ने काम के बदले पैसे ना दिए जाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही परिवार वालों ने टॉर्चर करने और सिंगर और उनके भाई पर एक्ट्रेस की हत्या करवाए जाने का भी आरोप लगाया है।

साथ ही एक्ट्रेस के परिजन वाराणसी जा चुके हैं और सबको गहरा सदमा भी लगा है। साथ ही अब भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। समर सिंह के साथ ही उनके भाई पर भी केस दर्ज किया गया है।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को मिली थी ‘जान से मारने की धमकी’- परिजन

इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री के परिवारवालों का कहना है कि समर सिंह एक्ट्रेस को टॉर्चर और जान से मारने की धमकी देता था।

इसके साथ ही परिजनों का कहना है कि 21 मार्च को आकांक्षा दुबे और सिंगर समर सिंह के भाई के बीच विवाद हुआ था। सिंगर समर सिंह के भाई से विवाद के बाद आकांक्षा को धमकी मिली थी। साथ ही दावा किया जा रहा है कि सिंगर समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था।

‘लायक हू मैं नालायक नहीं’ की शूटिंग कर रही थी आकांक्षा 

बता दें कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे पिछले चार दिनों से वाराणसी में फिल्म ‘लायक हू मैं नालायक नहीं’ की शूटिंग कर रही थी।

शूटिंग करने वाली टीम ने जब फोन किया तो एक्ट्रेस ने फोन रिसीव नहीं किया, जिसके बाद निजी मेकअप आर्टिस्ट होटल पहुंचा तो दरवाजा बंद पाया। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो देखा कि पंखे के सहारे लटककर एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now