Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SRK Latest Family Photo: गौरी खान ने शेयर की परिवार की शानदार तस्वीर, अबराम की क्यूटनेस ने लूटी महफिल

SRK Latest Family Photo

SRK Latest Family Photo: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच अब एक्टर की वाइफ गौरी खान ने अपने परिवार की खूबसूरत फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन फोटोज को गौरी खान ने जैसे ही पोस्ट किया, तो ये वायरल हो गई। साथ ही इनको देखकर फैंस का बज भी हाई हो चुका है।

गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली की ये लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में गौरी के साथ उनके पति शाहरुख, अबराम, सुहाना और आर्यन नजर आ रहे हैं।

फोटोज शेयर करते हुए गौरी खान ने लिखा ये कैप्शन

गौरी खान ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है कि- ‘फैमिली वो होती है जो घर बनाती है… एक्साइटेड… कॉफी टेबल बुक…कमिंग सून.’ साथ ही इन फोटोज में शाहरुख खान की पूरी फैमिली ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, लेकिन बस सुहाना ने ही बस व्हाइट क्रॉप टॉप पहन रखा है। सभी लोग कैमरे के सामने किलर पोज देते नजर आ रहे हैं।

फोटो पर कमेंट्स की आई बाढ़

साथ ही शाहरुख खान की फैमिली के इस फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘शुक्रिया मेरा दिन बन गया।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘मेरी पठान फैमिली।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘आर्यन और शाहरुख हैंडसम लग रहे हैं और सुहाना और गौरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस लुक में दिखा पूरा परिवार

साथ ही फोटो में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने हुए हैं। वहीं सुहाना खान (Suhana Khan) ब्लैक और व्हाइट कॉम्बनेशन में जंपसूट पहने नजर आ रही हैं। सुहाना खान का ये जंपसूट इतना ज्यादा टाइट है कि उसमें वो परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। वहीं गौरी खान भी शॉर्ट वनपीस पहने नजर आ रही है और दोनों बेटे भी खूब जच रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now