Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Realme GT Neo 5 SE के स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

Realme GT Neo 5 SE 1

Realme GT Neo 5 SE: दिग्गज चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी अपने नए स्मार्टफोन रियलमी जीटी नियो 5 एसई को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए टीजर जारी कर रहा है। पिछले सप्ताह में, उन्होंने अपने टीजर में फोन के पिछले डिजाइन को प्रदर्शित किया था, और आज उसने एक टीजर में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। इसके अलावा, जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने फोन की एक लाइफस्टाइल इमेज जारी की है, जो इसके फ्रंट डिजाइन को प्रदर्शित करता है।

टीजर से पता चलता है कि जीटी नियो 5 एसई में 1.5K तक के रिजॉल्यूशन एक फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 144Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

वहीं, DCS ने खुलासा किया है कि GT Neo 5 SE में 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि स्क्रीन 1,400 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इमेज से यह भी पता चलता है कि जीटी नियो 5 एसई एक इंप्रेशिव स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो प्रदान करेगा क्योंकि इसकी स्क्रीन पतली बेजल्स से घिरी हुई है।

मिलेगा 16GB रैम

जीटी नियो 5 एसई क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट- स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 के साथ LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज वाले पहले फोन में से एक होगा। डिवाइस का टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज से लैस होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः 

कंपनी की ओर से इसमें 5,500mAh तक की बैटरी मिलेगी जो 100W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट केरगी। वहीं, कैमरे की जहां तक बात है तो इसमें 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह Realme UI 4.0-आधारित Android 13 ओएस पर चलेगा।

Realme GT Neo 5 SE: क्या होगी कीमत?

अभी तक तो बात हो गई इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अब इसकी कीमत जान लेते हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 2,000 युआन और 3,000 युआन के बीच पेश कर सकती है। फोन को मार्केट में कम से कम दो- फाइनल फैंटेसी और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। चीन में यह फोन 4 अप्रैल को आधिकारिक रूप से दस्तक देने वाला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now