Prajasatta Side Scroll Menu

Dalljiet Kaur Griha Pravesh: केन्या में ससुराल वालों ने किया दलजीत कौर का ग्रैंड वेलकम, फोटोज वायरल

Dalljiet Kaur Griha Pravesh

Dalljiet Kaur Griha Pravesh At Nikhil House: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज को शेयर किया है। इस तस्वीरों में एक्ट्रेस ने केन्या में हुए अपने गृह प्रवेश की झलकियों को दिखाया है। साथ ही अब ये फोटोज सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है।

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए अब दूसरी शादी कर ली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने दूसरी शादी की और फिर भारत से साउथ अफ्रीका भी मूव कर चुकी हैं।

Dalljiet Kaur Griha Pravesh
Dalljiet Kaur Griha Pravesh

निखिल पटेल ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की फोटोज

बता दें कि दलजीत कौर के पति निखिल पटेल ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर इस खास पल के वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे निखिल के घरवालों ने धूमधाम से दलजीत का स्वागत किया है।

इसे भी पढ़ें:  Bandish Bandits Season 2: प्राइम वीडियो ने पेश किया रागों और रॉक का अद्भुत मिश्रण.!
और पढ़िए – 
Dalljiet Kaur Griha Pravesh
Dalljiet Kaur Griha Pravesh

निखिल ने लिखा ये कैप्शन

साथ ही पूरे कमरे में गुलाब के फूल बिछे दिख रहे हैं और बेड पर ‘टेक 2 डीएन’ लिखा था और टेबल पर शैंपियन की बोतल और ग्लास रखे थे। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो शेयर करते हुए निखिल ने कैप्शन में लिखा कि- “जब आपकी वाटू फैमिली इसे सजाने के लिए घर में घुसती है. चीयर्स!”

Dalljiet Kaur Griha Pravesh
Dalljiet Kaur Griha Pravesh

दलजीत कौर ने भी शेयर की फोटोज

साथ ही दलजीत कौर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई फोटोज को शेयर किया हैं, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि ससुराल आते ही उन्होंने अपनी अनपैकिंग शुरू कर दी है और वह अपना सामान अपने पति के रूम में सेट करती हुई दिख रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  T20 खेलने इंग्लैंड चले शाहीन अफरीदी, फ्रेंचाइजी के कोच बोले- मिल गया बॉक्स ऑफिस प्लेयर
और पढ़िए – 

केन्या में शिफ्ट हो गई दलजीत कौर

बता दें कि दलजीत कौर ने इससे पहले अपने कुछ फोटोज को शेयर कर के बता दिया था कि वो ऑफिशियली केन्या शिफ्ट हो गई हैं। साथ ही इन तस्वीरों में उन्हें पति के साथ कोजी देखा गया। वहीं, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था कि “आज आखिरकार ऑफिशियली केन्या में शिफ्ट हो गई, बहुत सारा पागलपन, बहुत सारी खुशी, बहुत सारी खूबसूरत यादें हों… इस जादू को शुरू होने दो.”

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now