Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पति के जन्मदिन पर उपासना ने शेयर की ये तस्वीरें

Ram Charan Birthday

Ram Charan Birthday: टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रामचरण (Ram Charan) ने बीते दिन यानी सोमवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। एक्टर के जन्मदिन पर सेलेब्स से लेकर उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं, एक्टर की पत्नी उपासना ने भी अपने पति के जन्मदिन पर कुछ खास फोटोज को शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

उपासना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज

रामचरण के जन्मदिन (Ram Charan Birthday) पर एक्टर की पत्नी उपासना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो फोटो को शेयर किया है। इन तस्वीरों में उपसना के साथ उनके पति राम चरण भी नजर आ रहे हैं।

पहली फोटो में कपल स्माइल करते हुए नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में साफ दिख रहा है कि उपासना एक चेयर पर बैठी हैं और उनकी गोद में उनके पति चरण भी बैठे हुए हैं।

फोटोज शेयर करते हुए उपासना ने लिखा ये कैप्शन

उपासना ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- ‘हैप्पी बर्थडे बेस्टी’, इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाई है। बता दें कि ये फोटोज किसी आउटडोर लोकेशन की लग रही है। वहीं, फैंस भी कमेंट सेक्शन में राम चरण को बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं और कपल पर भी खूब प्यार बरसा रहे हैं।

बहुत जल्द मां बनने वाली है उपासना 

बता दें कि राम चरण की पत्नी उपासना बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। साल 2012 में कपल ने शादी की थी और बीते साल 2022 के दिसंबर में कपल ने बताया कि वे पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।

राम चरण ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा

इसके साथ ही राम चरण ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को भी तोहफा दिया है। राम चरण ने अपनी अगली फिल्म गेम चेंजर के टाइटल का ऐलान किया है और इससे पहले इस मूवी का नाम ‘आरसी 15’ रखा गया था। वहीं, इस फिल्म के डायरेक्टर शंकर हैं, जो ‘रोबोट’, ‘2.0’, ‘आई’ जैसी फिल्म बना चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now