Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bheed BO Collection Day 4: चौथे दिन भी सिनेमाघरों में ‘भीड़’ लाने में कामायाब नहीं हुए अनुभव सिन्हा, बस इतने में ही सिमटा कलेक्शन

Bheed Box Office Collection Day 4

Bheed BO Collection Day 4: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भीड़’ लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन पर बनी हैं। इस फिल्म को लेकर सभी उम्मीद कर रहे थे कि फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है, लेकिन फिल्म ‘भीड़’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

‘भीड़’ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उसके बाद से ही फिल्म की कमाई की रफ्तार बेहद कम है। इसी के साथ अब इस फिल्म की सोमवार की कमाई भी सामने आ गई हैं, जो बेहद निराशाजनक है।

चौथे दिन फिल्म ‘भीड़’ ने की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘भीड़’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 20 लाख का कारोबार किया है, जो बेहद निराशाजनक है। इसके बाद भी अब फिल्म की कुल कमाई महज 1.95 करोड़ ही हो पाई है।

फिल्म की कमाई

वहीं, फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर महज 29 लाख रुपये की कमाई की और दूसरे दिन ‘भीड़’ सिर्फ 65 लाख रुपये की कमाई की है। तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने 70 लाख रुपयों का कलेक्शन किया।

सोशल ड्रामा फिल्म है ‘भीड़’

अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी लेटेस्ट रिलीज सोशल ड्रामा ‘भीड़’ हार्ड हिटिंग सब्जेक्ट पर बनी फिल्म है। राजकुमार राव और भूमि पेडनकर स्टारर फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से काफी सुर्खियों में थी।

लॉकडाउन की वजह से आम आदमी को हुई थी तकलीफ

इस फिल्म में साल 2020 के कोविड महामारी के के खौफनाक मंजर और इस दौरान इस बीमारी के प्रसार को रोकन के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से आम आदमी को हुई तकलीफ को दिखाया गया है।

‘भीड़’ में इन स्टार्स ने निभाए अहम रोल

फिल्म ‘भीड़’ में राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा ने अहम रोल प्ले किया है। वहीं, फिल्म में वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित भी हैं।

साथ ही इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स ने जॉइंटली प्रोड्यूस किया है। अब देखने वाली बात की है कि भीड़ कितना कलेक्शन कर पाती है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now