Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शाहरुख खान के कार कलेक्शन में शामिल हुई लग्जरी Rolls Royce

Image 2 17

Shah Rukh Khan New Car: बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक्टर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और इसके बाद भी ये फिल्म लगातार कमाई की रफ्तार पकड़े हुए है। इस बीच अब एक बार फिर से शाहरुख खान सुर्खियों में आ गए हैं। एक्टर ने ‘पठान’ की सक्सेस के बाद अपने गैराज में एक रोल्स रॉयस कुलिनन को शामिल कर लिया है।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा कार का वीडियो

यूं तो शाहरुख के पास कई लग्जरी कारें हैं, लेकिन इस कार को भी अब उन्होंने अपनी कारों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। इस कार को शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ में जाते हुए देखा गया है, जिसका वीडियो भी अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़िए –

इतने करोड़ की है शाहरुख खान की नई रोल्स रॉयस

बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में व्हाइट कलर की रोल्स रॉयस कुलिनन गाड़ी मन्नत के दरवाजे के अंदर जाती हुई दिख रही है।

साथ ही इस कार पर ‘555’ नंबर की नेमप्लेट लगी हुई है और इसे एक्टर के फैन पेज पर देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार का शोरूम प्राइस आठ करोड़ 20 लाख के आसपास का है और अगर इस कार को पर्सनलाइज कराया जाता है तो इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए के करीब पहुंच जाती है।

और पढ़िए –

घड़ी को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके है शाहरुख खान

इतना ही नहीं बल्कि इस गाड़ी से पहले भी किंग खान अपनी एक महंगी घड़ी को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर की इस घड़ी की कीमत भी 4 करोड़ 98 लाख रुपए है।

इन फिल्मों में नजर आने वाले है किंग खान

वहीं, अगर एक्वटर के र्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान बहुत जल्द फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। साथ ही एक्टर के पास राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ भी पाइपलाइन में है।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now