Prajasatta Side Scroll Menu

एमपी में ग्रुप 5 पदों पर अप्लाई करने का आखिरी मौका कल

MPPEB Group 5 Recruitment 2023 1 1

MPPEB Group 5 recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) 29 मार्च को ग्रुप 5 रिक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त करेगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस

SC/ ST/ PwBD/ OBC (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 250 रुपये है। वहीं बाकी सभी कैटेगरी के लिए 500 रुपये है।

इस दिन आयोजित होगी परीक्षा

समूह 5 भर्ती परीक्षा 17 जून को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 4852 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.00 से 11.00 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होने वाली है।

इसे भी पढ़ें:  SSC CHSL 2022 4,500 पदों पर भर्ती आवेदन करने का आखिरी मौका आज

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

MPPEB Group 5 recruitment 2023: ऐसे कर पाएंगे अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • ग्रुप 5 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन के साथ आगे बढ़ें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now