Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिर में चोट लगने से IGMC में भर्ती हुए मुकेश अग्निहोत्री, घर पर टहलते समय गिरे

Published on: 28 March 2023
हिमाचल की राजनीति में पहले डिप्टी सीएम बनने जा रहे मुकेश अग्निहोत्री, पहली बार बिहार से शुरू हुई ये परंपरा

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार शाम को घर पर टहलते वक्त फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, जहां पांच टांके लगाने पड़े हैं। चोटिल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला लाया गया।

यहां से उन्हें आईजीएमसी के विशेष वार्ड के कमरा नंबर 635 में ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि डिप्टी सीएम स्वस्थ हैं। चोट लगने की वजह से उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं। इसके बाद उनका सीटी स्कैन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आएगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now