Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मोईन अली के साथ क्रिकेट खेलेगा पाकिस्तान का ये गेंदबाज

Hasan Ali County Warwickshire

नई दिल्ली: इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने दुनियाभर के कई खिलाड़ी पहुंचते हैं। पिछले साल भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान एक ही टीम ससेक्स से खेलते नजर आए थे। अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली वार्विकशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते नजर आएंगे। क्लब ने मंगलवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली आगामी काउंटी चैम्पियनशिप 2023 के लिए टीम में शामिल होंगे। ट्विटर के जरिए क्लब ने कहा कि अनुभवी तेज गेंदबाज 1 अप्रैल को उनके साथ जुड़ेंगे।

क्लब ने ट्वीट कर दी जानकारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

क्रिकेट क्लब ने ट्वीट कर कहा- “कुछ अच्छी खबर चाहते हैं? हसन अली शनिवार को आ रहे हैं!” जवाब में हसन अली ने भी अपना एक्साइटमेंट शेयर किया। हसन नॉकआउट सहित टी20 ब्लास्ट और जुलाई के अंत तक काउंटी चैंपियनशिप मैच खेलेंगे। पिछले साल नवंबर में वार्विकशायर ने चैंपियनशिप के पहले चार महीनों के लिए पेसर को साइन किया था।

उन्होंने 2022 काउंटी चैम्पियनशिप के शुरुआती चरणों में लंकाशायर का प्रतिनिधित्व किया। यहां हसन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट चटकाए। जिसमें दो बार पांच विकेट शामिल थे। हसन ने 22 टेस्ट, 60 एकदिवसीय और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है।

नेशनल टीम के लिए रहेंगे उपलब्ध

वह काउंटी सेशन के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम या जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में चुना जाता है, तो वह टीम में शामिल होने के लिए वापस आएंगे। हसन ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते नजर आए। वार्विकशायर क्रिकेट में मोईन अली और क्रिस वोक्स जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। उनके कप्तान ऑलराउंडर विल रोड्स हैं। टी-20 ब्लास्ट में मोईन अली वारविकशायर की कप्तानी करेंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now