Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तड़ाक, तड़ाक, तड़ाक…निकोलस पूरन ने उतारा गेंदबाजों का भूत, देखें वीडियो

SA Vs WI Nicholas Pooran1

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। मंगलवार को सीरीज के तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट इंडीज टीम के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गदर मचा दिया। पूरन ने आते ही धमाका करना शुरू किया और गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। उन्होंने महज 19 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 215.79 की स्ट्राइक रेट से 41 रन कूट डाले। पूरन ने सातवें ओवर में तीन छक्के ठोक हाहाकार मचा दिया।

आते ही की धमाकेदार शुरुआत

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पांचवें ओवर में नॉर्जे की तीसरी गेंद पर छक्का ठोक पूरन रंग में आ चुके थे। अगले ओवर में ब्रैंडन किंग रबाडा के सामने रहे, लेकिन जैसे ही पूरन को सातवां ओवर खेलने को मिला, उन्होंने लेग स्टंप से दूर जा रही दूसरी गेंद पर कड़क छक्का ठोक अपने तेवर दिखा दिए। अब बारी थी अगली गेंद की। गेंदबाज फोर्टुइन ने जैसे ही अगली गेंद डाली, पहले से तैयार बैठे पूरन ने डीप स्क्वेयर लेग पर इतना लंबा छक्का ठोका कि स्टेडियम में बैठे दर्शक बस देखते ही रह गए। फोर्टुइन ने अगली गेंद जैसे-तैसे खाली निकाल ली, लेकिन जैसे ही उन्होंने पांचवीं गेंद डाली, निकोलस ने डीप स्क्वेयर लेग पर एक और करारा छक्का ठोक गेंदबाज का मुंह उतार दिया।

जॉनसन चार्ल्स डक पर हुए आउट

हालांकि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे पूरन 11वें ओवर में लुंगी एनगिडी की बॉल पर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। ओपनिंग करने उतरे ब्रैंडन किंग ने 25 गेंदों में 36, केल मेयर्स ने 17 रन बनाए। पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले जॉनसन चार्ल्स डक पर आउट हुए। रॉवमन पॉवेल 11, रेमन रीफर 27, जेसन होल्डर 13 और रोस्टन चेज 6 रन बनाकर आउट हुए।

इस बार LSG के प्लेयर हैं निकोलस पूरन

निकोलस पूरन इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से जुड़े हैं। उन्हें नीलामी में 16 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा गया था। फ्रेंचाइजी उनकी तूफानी पारी से गदगद जरूर होगी। LSG का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now