Prajasatta Side Scroll Menu

ममता आज केंद्र के खिलाफ देंगी धरना

Mamta Banerjee

Today Headlines, 29 March 2023: राजस्थान में एक बार फिर मौसम आज बुधवार से करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में 29 मार्च से बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं बुधवार को किन-किन खबरों पर लोगों की नजर रहेगी…

आज की खास खबरें

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 29 और 30 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देंगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य का करोड़ों रुपए बकाया न देने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस अभियान किया लांच

हिमाचल में प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक 29 मार्च होगी। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य मुद्दों पर निर्णय हो सकता है।

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 29 मार्च को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इसमें निकाय सीटों के आरक्षण के संबंध में नगर निगम और नगर पालिका नियमावली में संशोधन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार की पेट्रोल, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की अभी कोई योजना नहीं

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा 29 मार्च को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा।

आज का इतिहास

स्वतंत्रता संग्राम में 29 मार्च का दिन ऐतिहासिक है। 1857 में 29 मार्च को मंगल पांडे ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की मशाल जलाई थी। जो देखते ही देखते पूरे देश में फैल गई थी।

बंगाल की बैरकपुर छावनी में 34वीं बंगाल नेटिव इंफेंटरी के मंगल पांडे ने परेड ग्राउंड में दो अंग्रेज अफसरों पर हमला कर दिया था। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। उन्हें 7 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  बोले- मोदी सरकार की है DDLJ नीति

यह भी पढ़ें:

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now