Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, बन गए दुनिया के नंबर 1 बॉलर

BAN Vs IRE Shakib Al Hasan

नई दिल्ली: बांग्लादेश के ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया है। आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में शाकिब ने इस तरह कहर बरपाया कि आयरलैंड के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए। पावरप्ले में 5 विकेट चटकाकर शाकिब अल हसन ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के नंबर 1 बॉलर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शाकिब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के नंबर 1 बॉलर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ा। साउदी के नाम 107 मैचों में 134 विकेट दर्ज हैं। शाकिब ने 135वां विकेट लेते ही उन्हें पछाड़ दिया। शाकिब के नाम 114 मैचों में 136 विकेट हो चुके हैं।

T20 करियर में 450 से ज्यादा विकेट

इसके साथ ही शाकिब के नाम टी-20 करियर में 450 से ज्यादा विकेट हो गए हैं। वह इस मामले में दुनिया के पांचवें गेंदबाज हैं। टी-20 करियर में अब तक सबसे ज्यादा विकेट वेस्ट इंडीज के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने चटकाए हैं। उनके नाम 615 विकेट दर्ज हैं। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए शाकिब ने अपने पूरे चार ओवर 8 ओवर के अंदर फेंके। उन्होंने कुल 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now