Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui: पति से विवाद के बीच आलिया ने कहा- ‘नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लूंगी डिवोर्स’

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Controversy

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Controversy: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पत्नी आलिया सिद्दीकी से अनबन के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया दोनों ही सुर्खियों में हैं। इस बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्दीकी ने तलाक को लेकर बड़ी बात कही है।

आलिया ने तलाक के बारे में की खुलकर बात

बता दें कि लंबे वक्त से आलिया सिद्दीकी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक-दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं। हालांकि कथिततौर पर तो ये भी दावा किया जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया का तलाक बहुत पहले हो गया है, लेकिन हाल ही ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आलिया ने अपने और नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया है कि- ‘तलाक की कार्रवाई का काम शुरू हो गया, बहुत जल्द ऑफिशियल तलाक होगा ये तय है।

बच्चों की कस्टडी के लिए भी लडूंगी- आलिया

इसके साथ ही आलिया ने कहा कि- नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक समझौते के लिए पहुंचे हैं, लेकिन मैंने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है, मैं अपने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए भी लडूंगी, नवाज ने भी बच्चों की कस्टडी लेने के लिए अर्जी दी है, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगी, मेरे दोनों बच्चे मेरे साथ रहना चाहते हैं और उनके (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) साथ नहीं रहना चाहते।’ आलिया ने अपने और नवाज के तलाक पर बात करते हुए ये बयान दिया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया है मानहानि का केस

इसके साथ ही बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाई और एक्स पत्नी आलिया सिद्दीकी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भाई शम्सुद्दीन सिद्दीकी और वाइफ आलिया सिद्दीकी के खिलाफ 100 करोड़ का केस दर्ज करवाया है। इस मामले को लेकर 30 मार्च को कोर्ट में सुनवाई होनी है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now