Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम, फिर भी खेलेगी वनडे वर्ल्ड कप, जानिए कैसे

ODI World Cup 1

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों को देखते हुए एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप पर गतिरोध जारी है। जहां भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाने को राजी नहीं है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट के शीर्ष अधिकारी कह चुके हैं कि यदि भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता तो वे वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएंगे। हालांकि पिछले दिनों खबर आई थी कि एशिया कप में भारत के मैचों के लिए एक रास्ता निकाला गया है। इसके तहत टीम इंडिया पाकिस्तान के बाहर अपने मुकाबले खेल सकती है।

बांग्लादेश में विश्व कप मैच खेल सकता है पाकिस्तान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अब वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी इसी तरह की चर्चा की गई है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान बांग्लादेश में अपने 2023 एकदिवसीय विश्व कप मैच खेल सकता है। भारत टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों को देखते हुए इस बात पर पिछले सप्ताह आईसीसी की बैठकों में चर्चा की गई थी, जिसमें हाइब्रिड एशिया कप मॉडल को समाधान के रूप में देखा गया था।

चैंपियंस ट्रॉफी पर पड़ सकता है असर

ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, यह विचार दुबई में आयोजित बोर्ड की बैठकों के दौरान सामने आया, जहां एशिया कप में भारत और विश्व कप में पाकिस्तान की उपस्थिति दोनों एजेंडे के पॉइंट थे। कहा जा रहा है कि इसके केवल एक विकल्प के रूप में बात की गई है। इस मामले पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है, लेकिन पीसीबी का कहना है कि एशिया कप में भारत के नहीं खेलने से आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी पर संभावित असर पड़ सकता है। इसे फरवरी 2025 में पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।

एशियाई क्रिकेट परिषद सैद्धांतिक रूप से सहमत

ये भी कहा गया है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) एक ऐसे हाइब्रिड मॉडल पर विचार करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गई है जो टूर्नामेंट को पाकिस्तान में आयोजित करने की अनुमति देगा, लेकिन भारत के मैचों को तटस्थ स्थान पर खेला जाना है जिसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। विकल्पों के रूप में संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, श्रीलंका या इंग्लैंड भी शामिल हैं। वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से भारत में दस स्थानों पर खेला जाना निर्धारित है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी के लिए बांग्लादेश का भारत से पास होना एक वजह है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now