Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NCA पहुंचे श्रेयस अय्यर, WTC Final को लेकर लिया बड़ा फैसला

Shreyas Iyer WTC Final

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं। वह फिलहाल आईपीएल से भी बाहर हैं, उनकी जगह नितीश राणा को कप्तान बनाया गया है। श्रेयस ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिपोर्ट किया है। उन्होंने अपनी पीठ की परेशानी के लिए सर्जरी नहीं कराने का फैसला भी लिया है। वह समय-समय पर इलाज के लिए एनसीए जाते रहे हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार, वह गुरुवार को एक इंजेक्शन लेंगे। एनसीए में उनके रहने का फैसला उनकी फिटनेस को देखते हुए लिया जाएगा।

WTC Final खेलना चाहते हैं श्रेयस अय्यर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पता चला है कि श्रेयस अय्यर 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में चयन के लिए उपलब्ध रहना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने सर्जरी न कराने का फैसला किया है। उनके एक करीबी सूत्र ने कहा- उन्होंने विशेषज्ञ और एनसीए के अधिकारियों से मुलाकात की है। सभी इस बात पर सहमत हैं कि ऑपरेशन को टाला जा सकता है। वह विशेषज्ञों की सलाह का पालन करेंगे।

केकेआर के कोच ने दिया था ये बयान

दूसरी ओर उनकी आईपीएल टीम केकेआर को उम्मीद है कि वह लीग के किसी भी चरण में उनके साथ उपलब्ध रहेंगे। कोच चंद्रकांत पंडित ने मंगलवार को कहा- श्रेयस की अनुपस्थिति से फर्क पड़ेगा क्योंकि वह महत्वपूर्ण हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि श्रेयस बहुत जल्द वापस आएंगे और इससे टीम पर काफी फर्क पड़ेगा। केकेआर का पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 1 अप्रैल को होगा।

लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर पीठ में दर्द की वजह से लगातार जूझ रहे हैं। इस वजह से वह कई बार टीम में जगह नहीं बना पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में अय्यर इसी समस्या की वजह बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं पहुंच सके थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now