Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

7600 किलोमीटर दूर नेट्स में बल्लेबाजी करता रह गया पावर हिटर, आईपीएल के पहले मैच से हुआ बाहर

IPL 2023 Punjab Kings Liam Livingstone

नई दिल्ली: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है, लेकिन कई टीमें विदेशी खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि पंजाब किंग्स के तूफानी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे, लेकिन अब पता चला है कि वह आईपीएल के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें दिसंबर में घुटने की चोट से उबरने के बाद ईसीबी से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है।

KKR के खिलाफ होगा पहला मैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पंजाब किंग्स का पहला मैच 1 अप्रैल को मोहाली में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा। लिविंगस्टोन हरफनमौला खिलाड़ी हैं और वे किंग्स टीम के प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने पाकिस्तान में अपने टेस्ट डेब्यू पर घुटने की चोट के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। पिछले साल घर में हंड्रेड प्रतियोगिता के दौरान भी उन्हें टखने में चोट लगी थी।

कम से कम पहले मैच से बाहर

आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा- वह कम से कम पहले मैच से बाहर हैं क्योंकि ईसीबी उनकी फिटनेस की स्थिति जानने के लिए स्कैन करा रहा है। वह दूसरे मैच से उपलब्ध होने चाहिए। किंग्स का दूसरा मैच 5 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।

इनडोर नेट्स में आजमाया हाथ

लंकाशायर के प्री-सीजन दौरे पर दुबई में लगभग एक सप्ताह बिताने के बाद लिविंगस्टोन बुधवार को भारत से करीब 7600 किलोमीटर दूर ओल्ड ट्रैफर्ड में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह इनडोर नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले साल लिविंगस्टोन का आईपीएल सीजन काफी शानदार रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 36.41 की औसत और 182.08 की स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2022 में ऑफब्रेक और लेगब्रेक के मिश्रण के साथ छह विकेट भी लिए थे।

कैगिसो रबाडा की भी खलेगी कमी

जॉनी बेयरस्टो के भी टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण अब पंजाब किंग्स में सैम कुरेन ही बचे हैं। जो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक पैसे पाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्हें 18.5 करोड़ में खरीदा गया है। वह अब किंग्स टीम में शामिल होने वाले इंग्लैंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं। लिविंगस्टोन के अलावा किंग्स को अपने शुरुआती खेल में साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज कैगिसो रबाडा की कमी भी खलेगी। रबाडा के रॉयल्स के खिलाफ मैच से दो दिन पहले 3 अप्रैल को भारत पहुंचने की उम्मीद है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now