Prajasatta Side Scroll Menu

आईपीएल 2023 के लिए रोहित शर्मा की धाकड़ तैयारी, आगे बढ़कर खेल रहे दमदार शॉट्स, देखें वीडियो

IPL 2023 Mumbai Indians Rohit Sharma

IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयार है और दमदार प्रेक्टिस कर रही है। इसी बीच इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने भी वानखेड़े स्टेडियम में प्रेक्टिस कैंप आयोजित किया जहां पर उन्हें अपना पहला मैच भी खेलना है। इसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन लय में नजर आए और आगे बढ़कर शॉट मारते दिखे।

रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर जड़ा छक्का

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। वे नेट्स में जमकर प्रेक्टिस कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद होगी की वे इस साल टीम के लिए खूब रन बनाएंगे। रोहित का पिछला सीजन कुछ खास नहीं गया था। उनका एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है जिसमें वे चार कदम आगे बढ़कर एक शानदार शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। शॉट मारने के बाद वे अपने हाथ को भी हिलाते हैं और शॉट का डायरेक्शन चेक करते हैं।

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

रोहित ने आईपीएल में 227 मैच खेले हैं और 30.30 के औसत से 5,879 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.89 का रहा है। उन्होंने IPL में 40 अर्द्धशतक और 1 शतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन नाबाद है।

इसे भी पढ़ें:  अगर दो से ज्यादा टीमों के बीच बराबर रहे पॉइंट्स, तो कौनसी टीम खेलेगी फाइनल, जानिए

IPL: सबसे सफल टीम है मुंबई

बता दें कि आईपीएल के इतिहास (IPL History) में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स इस मामले में दूसरे नंबर पर है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने 4 IPL टाइटल जीते हैं। कोलकाता ने 2 और हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात और डेक्कन चार्जर्स (2009) ने एक-एक बार खिताब जीता है।

2 अप्रेल को होगा मुंबई इंडियंस का पहला मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 को होगी। इसका फाइनल 21 मई को खेला जाएगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम 2 अप्रैल को बैंगलुरू में आमने-सामने होगी। 28 मई को फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद में ही होगा।

इसे भी पढ़ें:  Gujarat Titans को बड़ा झटका, ये दिग्गज चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर!

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now