Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Urfi Javed Latest Pics: तांत से बनी ड्रेस पहनकर उर्फी ने ढाया कहर, यूजर्स बोले- ‘मछली पकड़नी है दीदी को’

Urfi Javed Latest Pics

Urfi Javed Latest Pics: अक्सर अपने अतरंगी स्टाइल की वजह से उर्फी जावेद सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैशन क्वीन बन चुकी उर्फी जावेद हमेशा ही अपने लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक बार फिर से उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। इस बार उर्फी जावेद जाल लपेटकर घर से निकली, जिसमें वो बेहद बोल्ड लग रही हैं। उर्फी के इस लुक को देखकर फैंस ने खूब प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही उर्फी का ये लुक अब वायरल भी हो रहा है।

हरे रंग की बोल्ड ड्रेस में नजर आई उर्फी जावेद

इस बार अदाकारा उर्फी जावेद बालों में गजरा लगाए और हरे रंग की बोल्ड ड्रेस में नजर आई, जिसमें एक्ट्रेस का देसी लुक गजब ढा रहा है। वहीं, उर्फी जावेद ने अपने होठों पर डार्क शेड की लिप्सटिक भी लगाई, जिसको देखकर लोग उर्फी के इस बोल्ड अवतार के दीवाने हो रहे हैं। साथ ही अदाकारा उर्फी जावेद के इस लुक को देखकर कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं, क्योंकि वो जाल लपेटी हुई हैं। लोगों को उनका ये अवतार पसंद नहीं आ रहा है।

लोगों ने किया ट्रोल

उर्फी को ट्रोल करते हुए लोगों का कहना है कि- उनकी ड्रेस ऐसी है, जिसमें अंदर का सबकुछ दिख रहा है। वहीं, बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी उर्फी की तारीफ की थी और कहा कि वो काफी हिम्मती हैं, जो ऐसी ड्रेसेस पहन लेती हैं। साथ ही अदाकारा उर्फी जावेद अपने लेटेस्ट फोटोज में अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हरे रंग के जाल में उनके टोन्ड लेग्स साफ-साफ देखे जा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि उर्फी जावेद का ये लुक अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही कुछ लोग उनके इस लुक को देखकर लाइक कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने में लगे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now