Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘रोहित शर्मा कहां हैं…’, कैप्टन फोटोशूट की तस्वीर देख चौंक गए फैंस

IPL 2023 Rohit Sharma 1

नई दिल्ली: आईपीएल की शुरुआत शुक्रवार से होगी। पहला मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच होगा। इस मैच से पहले गुरुवार को सभी टीमों के कप्तानों का फोटोशूट कराया गया, लेकिन इसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा कहीं नजर नहीं आए। रोहित को फोटोशूट से नदारद पाकर फैंस तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। ट्विटर पर Where is Rohit भी ट्रेंड कर रहा है।

कौन-कौन आया नजर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस फोटो शूट में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी, गुजरात टाइटंस के हार्दिक पांड्या, लखनऊ सुपर जायंट्स के केएल राहुल, पंजाब किंग्स के शिखर धवन, केकेआर के नितीश राणा, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर और आरसीबी के फाफ डु प्लेसिस नजर आए हैं। वहीं सन राइजर्स हैदराबाद के पहले मैच के कप्तान भुवनेश्वर कुमार भी इसमें दिखे। भुवी को एडेन मार्करम की जगह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए कप्तान बनाया गया है। मार्करम नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद 3 अप्रैल को इंडिया पहुंचेंगे।

आखिर कहां हैं रोहित शर्मा?

आखिर रोहित इस फोटोशूट में क्यों नहीं पहुंचे, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न तो मुंबई इंडियंस और न ही आईपीएल की ओर से इस संबंध में कोई बयान सामने आया है। रोहित को लेकर फैंस की चिंता भी बढ़ रही है। हालांकि सुबह उनकी प्रैक्टि्स करते हुए फोटोज सामने आए थे। एमआई का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ होगा।

रोहित की तबीयत खराब

टीओआई ने रोहित से जुड़ा अपडेट दिया है। खबर के मुताबिक, रोहित शर्मा प्री-आईपीएल कैप्टन मीट और फोटोशूट में तबीयत खराब होने की वजह से नहीं जा पाए। वह अस्वस्थ थे और इसलिए अहमदाबाद की यात्रा नहीं कर सके। हालांकि, 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उनके उपलब्ध होने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस की टीम:

रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, झे रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now