Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, 120 मीटर के छक्के जड़ने वाला ये धाकड़ खिलाड़ी पहले मैच से बाहर

Updated By Tek Raj
Published on: 31 मार्च 2023
IPL 2023 PKBS Liam Livingstone

विज्ञापन

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 से होगी। इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम अपना पहला मैच 1 अप्रेल 2023 को खेलने वाली है। इस मैच से पहले ही टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब के धाकड़ खिलाड़ी लियम लिविंग्सटोन कोलकाता के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। इसके पीछे की वजह उनके घुटने में चोट से उबरने के बाद ईसीबी से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है।

चोट के बाद वापसी कर रहे लिविंगस्टोन

लिविंगस्टोन अपने हरफनमौला खेल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उन्होंने दिसंबर में पाकिस्तान में अपने टेस्ट डेब्यू के दौरान घुटने की चोट के बाद से क्रिकेट मैच नहीं खेला है। पिछले साल द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान भी उनके टखने में चोट लगी थी।

इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक लिविंगस्टोन कम से कम पहले गेम से बाहर हो गए हैं। क्योंकि ईसीबी उनकी फिटनेस स्थिति को निर्धारित करने के लिए स्कैन कर रही है। वो दूसरे मैच के बाद से उपलब्ध हो सकते हैं। आईपीएल के लिए वे खास तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे।

आईपीएल 2023 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वाड:

शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राज बावा, ऋषि धवन, लायम लिविंग्स्टन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, बलतेज सिंह, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कविराप्पा, शिवम सिंह, मोहित राठे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now