Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Dasara Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर ‘दसरा’ ने की अंधाधुंध कमाई, फिल्म ने पहले दिन ही कमा लिए इतने करोड़

Published on: 31 March 2023
Dasara Box Office Collection Day 1

Dasara Box Office Collection Day 1: बीते दिन यानी 30 मार्च को नानी स्टारर फिल्म ‘दसरा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज होते ही इस पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ढंका बजा दिया।

फिल्म दसरा को देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघर खचाखच भर गए। साथ ही इस फिल्म ने भोला को टक्कर देते हुए पहले दिन ही अपना जलवा दिखा दिया है।

ओपनिंग डे पर ही ‘दसरा’ ने की अंधाधुंध कमाई

बता दें कि साउथ के नेचुरल स्टार नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ ने अपने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमबैक करते हुए शानदार कमाई की है। ‘दसरा’ में नानी और कीर्ति सुरेश की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दसरा’ ने अपने ओपनिंग डे पर 17 करोड़ का शानदार कारोबार किया है।

ऑडिय़ंस के सिर चढ़कर बोल रहा ‘दसरा’ का क्रेज

साथ ही फैंस नानी की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं और फिल्म का फर्स्ट हाफ हो या इंटरवल या क्लाइमेक्स सभी कुछ रौंगटे खड़े कर रहा है। साथ ही ये फिल्म बिना किसी तामझाम के बनाई गई है और इसलिए इसका हर एख सीन बेहद कमाल का है। साथ ही ये फिल्म कही भी अपनी पकड़ नहीं छोड़ती हैं और इसलिए अब ‘दसरा’ का क्रेज ऑडिय़ंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

वीकेंड पर और काफी अच्छा कलेक्शन कर सकती है फिल्म ‘दसरा’ 

नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ का पहले दिन का कलेक्शन देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर और काफी अच्छा कलेक्शन कर लेगी। साथ ही इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता संघर्ष की एक अनूठी कहानी को दिखाया गया है।

बेहद शानदार है फिल्म के गाने

साथ ही सुधाकर चेरुकुरी और श्रीकांत चुंडी द्वारा निर्मित दसरा में नानी, कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार अहम किरदार निभाते नजर आ रहे है। वहीं, फिल्म में संतोष नारायणन ने म्यूजिक दिया है और इसके गाने भी बेहद शानदार हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now