Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शॉट मारने जा रहे थे फर्नांडो, Matt Henry ने तेज रफ्तार गेंद से दे दिया चकमा, देखें वीडियो

NZ Vs SL 3rd ODI Matt Henry Wicket

NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच हेमिल्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका ये निर्णय कुछ खास साबित नहीं हुआ और टीम ने तीसरे ही ओवर में ओपनर नविंदु फर्नांडो का विकेट गंवा दिया। उन्हें मैट हेनरी ने अपना शिकार बनाया।

मैट हेनरी की गेंद पर चकमा खा गए फर्नांडों

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज मैट हेनरी इन दिनों खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी बल्लेबाजों को परेशान किया वहीं आखिरी वनडे में जब वे गेंदबाजी करने आए तो शुरुआत से ही गेंद को अंदर की ओर लाना शुरू कर दिया।

श्रीलंका की पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने पहले गेंद को बाहर की ओर निकाला वहीं चौथी गेंद पर बल्लेबाज फर्नांडो ने सोचा की ये बाहर की ओर ही जाएगी और वे शॉट मारने की पोजिशन में आ गए। लेकिन मैट हेनरी ने उन्हें चकमा देते हुए अंदर की ओर तेजी से गेंद फेंकी। फर्नांडो ने बल्ला घुमाया लेकिन बॉल उनके बैट के एज से लग गई और सीधे स्लीप में खड़े हेनरी निकोलस के हाथों में चली गई।

मैच का लेखा-जोखा

मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पथुम निसंका के अर्धशतक की बदौलत 157 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा। जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 22 ओवर में ही 87 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: टॉम ब्लंडेल, चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (c & wk), हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर

श्रीलंका प्लेइंग 11: पाथुम निस्साका, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (wk), चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now