Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Tecno Phantom V Fold की भारत में बिक्री इस दिन से होगी शुरू

Tecno Phantom V Fold

Tecno Phantom V Fold: स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने भारत में मार्च महीने की शुरुआत में अपने नए स्मार्टफोन फैंटम वी फोल्ड को लॉन्च किया है था। अब कंपनी ने इसकी सेल शुरू होने की डेट का खुलासा किया है। टेक्नो ने बताया कि इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 12 अप्रैल से शुरू होगी। हालांकि, यह सेल शुरुआती यूजर्स और लिमिटेड स्टॉक के लिए है। कंपनी ने ओपन सेल के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है।

Tecno Phantom V Fold: भारत में होगा प्रोडक्शन

सेल की जानकारी देते हुए टेक्नो इंडिया ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत देश में अपने इस पहले फोल्डेबल फोन के प्रोडक्शन की भी घोषणा की है। टेक्नो फैंटम वी फोल्ड का प्रोडक्शन नोएडा स्थित प्लांट में किया जाएगा। खबरों के मुताबिक इसकी मौजूदा क्षमता सालाना 2.4 करोड़ फोन बनाने की है।

Tecno Phantom V Fold: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेक्नो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में FHD + रिजॉल्यूशन के साथ 6.42-इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 2,000 x 2,296 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ 7.85-इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले मिलता है। दोनों डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल कटआउट के साथ AMOLED LTPO पैनल है। यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस आता है।

Tecno Phantom V Fold में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का टेलीफोटो यूनिट और 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए प्राइमरी स्क्रीन पर 32MP का कैमरा और इंटीरियर डिस्प्ले पर 16MP का सेंसर है।

डाइमेंसिटी 9000 प्लस प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलता है। फोन 12GB LPDDR5 रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोल्डेबल फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now