Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहले ही मैच में GT को बड़ा झटका! छक्का बचाने के चक्कर में बुरी तरह लगी चोट, कराह उठे विलियमसन, देखें वीडियो

IPL 2023 CSK Vs GT Kane Williamson1

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के ओपनिंग मुकाबले में टाइटंस को एक झटका लग गया। GT के खिलाड़ी केन विलियमसन बुरी तरह चोटिल हो गए। वह छक्का बचाने के चक्कर में बाउंड्री में अंदर तक चले गए, जिसके बाद वे जमीन पर गिरे और कराह उठे।

13वें ओवर में हुए चोटिल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 13वें ओवर में देखने को मिला। तूफान मचा रहे रुतुराज गायकवाड़ दे-दनादन चौके-छक्के कूट रहे थे। ऐसे में जब जोश लिटिल गेंदबाजी करने आए तो गायकवाड़ ने तीसरी गेंद पर स्ट्राइक ले ली। पहले से ही तूफान मचाने के मूड में लग रहे गायकवाड़ ने तीसरी ही गेंद पर बल्ले का मुंह खोलते हुए बॉल को स्क्वेयर लेग की ओर उड़ा दिया।

बैलेंस बिगड़ा और कराह उठे विलियमसन 

इधर, विलियमसन गेंद को रोकने दौड़े और उन्होंने हवा में छलांग लगा दी, उन्होंने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश किया। हालांकि वे बॉल को तो नहीं रोक सके, लेकिन स्पीड के चक्कर में बैलेंस बिगड़ा और बाउंड्री में अंदर तक जाकर गिर गए, जिसके बाद उनका पूरा वजन सीधे पैर के घुटने पर आ गया। गिरने के बाद विलियमसन बुरी तरह कराहने लगे। तुरंत मेडिकल टीम आई और उन्हें बाहर ले जाया गया। इसके बाद वे लंगड़ाते हुए बाहर गए। बता दें कि विलियमसन की ये चोट चिंता का विषय बन सकती है क्योंकि वह पहले से ही कोहनी में चोट से जूझ चुके हैं।

साई सुदर्शन फील्डिंग करने पहुंचे

विलियमसन की जगह साई सुदर्शन को फील्डिंग करने उतारा गया। फिलहाल केन की चोट कितनी गहरी है, इसके बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन गुजरात टाइटंस के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now