Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IPL 2023 का पहला रन, विकेट, चौका-छक्का, किसने लगाया?

Collage 78

IPL 2023: आईपीएल 2023 का आगाज हो गया है। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात की टीम आमने सामने है। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। इस मुकाबले में पहले गेंद से ही इस सीजन के कुछ आम रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

इस लिस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं कि आईपीएल के 16वें सीजन यानी आईपीएल 2023 में पहला रन, पहला चौका, पहला छक्का, पहला विकेट लिया, जबकि पहला टॉस किस टीम ने जीता। वहीं इस मैच में कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उनकी उम्र 41 साल 249 दिन है।

आईपीएल 2023 के कुछ सामान्य आंकडे़

  • पहला टॉस, गुजरात टाइटन्स
  • पहली गेंद, मोहम्मद शमी
  • पहला रन, डेवोन कॉन्वे
  • पहला चौका- रुतुराज गायकवाड़
  • पहला छक्का- रुतुराज गायकवाड़
  • पहला विकेट- मोहम्मद शमी
  • पहली फिफ्टी, रुतुराज गायकवाड़
इसे भी पढ़ें:  एडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक की होगी वापसी, जानें कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो चेन्नई की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है। पहले खेलते हुए चेन्नई की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रुतुराज गायकवाड़ 60 जबकि अंबाति रायुडू 7 रन पर नाबाद हैं।

Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now