Prajasatta Side Scroll Menu

RSMSSB CET Answer Key 2023: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 12वीं लेवल की आंसर-की जारी, इस तरह से दर्ज कराएं आपत्ति

RSMSSB CET 12th level Answer Key 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Senior Secondary Level)) 2022 के लिए प्रोविशनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

कल से दर्ज कराएं आपत्तियां

बोर्ड ने CET सीनियर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा 4 फरवरी और 5 फरवरी को आयोजित की थी। उम्मीदवार 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए शुल्क 100 रुपये है। उम्मीदवार अपनी SSO आईडी के जरिए आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

आंसर-की चेक करने का सीधा लिंक दिया गया है

इसे भी पढ़ें:  UKPSC Forest Guard Admit Card 2022: उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ये रही डिटेल्स

RSMSSB CET Answer Key 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर न्यूज एंड नोटिफिकेशन कॉर्नर पर क्लिक करें
  • इसके बाद आंसर-की लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर एक नया पेज जारी होगा
  • RSMSSB CET 12वीं स्तर की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now