Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में गुरुवार को 315 कोराेना पॉजिटिव, 2 की मौत

कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता |
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की तेज रफ्तार लगातार जारी है। राज्य में पांच महीने बाद कोरोना ने एक दिन में फिर से 300 पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य में गुरुवार को 315 कोराना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 1719 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

प्रदेश में आज सर्वाधिक 102 मामले पंजाब से सटे ऊना जिला में दर्ज किए गए। इसके अलावा कांगड़ा में 64 और सोलन में 47 मामलों की पुष्टि हुई है। ये दोनों जिले भी पंजाब से सटे हुए हैं। इसी तरह सिरमौर में 37, हमीरपुर में 23, बिलासपुर में 17, शिमला में 12, चंबा में 5, कुल्लू में 4 और किन्नौर में एक मामले की पुष्टि हुई है। इसी के साथ प्रदेश मे कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1903 तक पहुंच गया है। प्रदेश में आज कोरोना ने दो और लोगों की जान ले ली। ये मौतें ऊना और कांगड़ा जिला में हुई हैं। इस बीच राज्य में आज 64 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए।

इसे भी पढ़ें:  CAG Report ने खोली पोल, हिमाचल के चार जिलों में शराब वितरण में गड़बड़ी से 9.71 करोड़ का नुकसान
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now