Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

JKPSC recruitment 2023: मेडिकल डिपार्टमेंट में निकली वैकेंसी, अप्लाई करने से पहले इन डिटेल्स को करें चेक

JKPSC Recruitment 2023

JKPSC recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) आज, 1 मार्च से पशु चिकित्सा सहायक सर्जन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 1 मई से 3 मई तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पशु चिकित्सा सहायक सर्जन पदों की 25 रिक्तियों को भरना है।

आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में ₹1000 का भुगतान करना होगा. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 का भुगतान करना होगा.

JKPSC recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद डायरेक्ट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
  • अप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now