Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खेला हो गईल…अक्षर पटेल ने जादुई गेंद से मारा बोल्ड, केल मेयर्स दंग, देखें वीडियो

IPL 2023 LSG Vs DC Kyle Mayers Axar Patel1

नई दिल्ली: आईपीएल की दमदार शुरुआत होते ही क्रिकेट का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार शाम दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में तूफान मचा रहे कैपिटल्स के बल्लेबाज केल मेयर्स को अक्षर पटेल ने इस तरह बोल्ड मारा कि खुद बल्लेबाज और दर्शक दांतों तले अंगुली दबा बैठे। ये नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला।

अक्षर पटेल ने रोका मेयर्स का तूफान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बाएं हाथ के बल्लेबाज केल मेयर्स 37 गेंदों में 2 चौके-7 छक्के ठोक 73 रन ठोक चुके थे। मेयर्स को रोकना लगभग नामुमकिन हो चला था। वह शतक के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे थे, इतने में अक्षर पटेल ने खेला कर दिया। अराउंड द विकेट गेंदबाजी करने आए अक्षर ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, ये बॉल टप्पा खाकर ऑफ स्टंप पर जाकर अंदर की ओर घूमी और विकेटों में घुसती चली गई।

देखते ही रह गए केल मेयर्स

इससे पहले कि मेयर्स इस बॉल को समझने की कोशिश भी कर पाते, गेंद गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। मेयर्स इस जादुई गेंद पर इस तरह चकमा खाए कि खुद उन्हें बोल्ड होने के बाद इस पर यकीन करना मुश्किल हो गया। मेयर्स का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं बड़ा विकेट हासिल करने के बाद अक्षर पटेल ने भी जोश दिखाया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now