Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच आज, फ्री में ऐसे देखें लाइव

IPL 2023, SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का चौथा मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की कमान एडेन मार्कराम की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स टीम की कमान संजू सैमसन संभालेंगे। बता दें कि, एडेन मार्कराम नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे के कारण आईपीएळ का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

हैदराबाद को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि आईपीएल 2022 में हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई।

SRH vs RR: कितने बजे शुरू होगा मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी और टॉस 3 बजे होगा।

SRH vs RR Live Streaming: टीवी पर कैसे देखें लाइव?

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसमें अलग-अलग भाषाएं भी मौजूद हैं।

SRH vs RR Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव ?

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच को मोबाइल पर फ्री में जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

SRH vs RR Head to Head: हैदराबाद और राजस्थान में कौन किसपर भारी?

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल मैचों के हेड डू हेड आंकड़े देखें जाएं तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल में अब तक हैदराबाद और राजस्थान के बीच कुल 16 मैच खेले गए हैं। इन 16 मुकाबले में सनराइजर्स ने 8 और राजस्थान ने भी 8 मैच जीते हैं।

 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now