Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NMACC Gala में दूसरी रात ‘यूफोरिया’ स्टार जेंडाया ने बिखेरा जलवा

NMACC Gala

NMACC Gala: मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन के दूसरे दिन शनिवार को हॉलीवुड और बॉलीवुड हस्तियों ने जलवा बिखेरा। दूसरे दिन जॉन गैलियानो से लेकर तीन बड़े भारतीय फैशन डिजाइनर-अनामिका खन्ना, तरुण तहिलियानी और सब्यसाची मुखर्जी तक ने एनएमएसीसी में जादू बिखेरा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

‘यूफोरिया’ स्टार जेंडाया नीली साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में कहर बरपा रही थीं। वहीं, सुपरमॉडल गीगी हदीद ने भी कार्यक्रम में जलवा बिखेरा। स्पाइडर मैन फेम टॉम हॉलैंड भी काले सूट और टाई पहने नजर आए।

बता दें कि शुक्रवार से शुरू हुए नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के पहला दिन रजनीकांत से लेकर शाहरुख खान तक मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुछ नेता भी शामिल हुए।

मलाइका और अर्जुन कपूर भी पहुंचे

हॉलीवुड स्टार्स के अलावा बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, अनुषा दांडेकर, फुटबॉलर-राजनेता सुनील छेत्री भी दिखे। वहीं, अदिति राव हैदरी, लीसा रे और फेमस मूर्तिकार जेफ कॉन्स भी पहुंचे थे।

मुंबई के Jio वर्ल्ड सेंटर में स्थित है नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में Jio वर्ल्ड सेंटर के भीतर स्थित है। नीता अंबानी ने इसे कलाकारों और आगंतुकों के साथ-साथ सपने देखने वालों और रचनाकारों के लिए समावेशी केंद्र बताया। इसका उद्देश्य कला को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ सभी के लिए सुलभ बनाना है।

नीता अंबानी ने उद्घाटन के दिन कहा था कि NMACC के जरिए ‘भारतीय कलाओं को संरक्षित और उन्हें बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता’ रहेगी। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, ‘हमारी कोशिश भारत और दुनियाभर से लोगों को एक साथ लाने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की रहेगी।’

जानें NMACC सांस्कृतिक केंद्र के बारे में

NMACC कल्चरल सेंटर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के प्रदर्शनी का घर है। ये तीन कलाओं के प्रदर्शन का स्थल बनेगा, जिसमें राजसी 2,000-सीट ग्रैंड थियेटर, तकनीकी रूप से उन्नत 250-सीट स्टूडियो थियेटर और गतिशील 12S-सीट क्यूब शामिल होंगे। इसमें चार मंजिला आर्ट हाउस भी तैयार किया गया है।

इसमें भारत के सबसे बड़े पिचवाई चित्रों में से एक ‘कमल कुंज’ सहित प्रसिद्ध भारतीय और वैश्विक कलाकारों द्वारा केंद्र के परिसर में फैला सार्वजनिक कला का एक मनोरम मिश्रण भी होगा।

इस सेंटर में द ग्रेट इंडियन म्यूजिकलः सिविलाइजेशन टू नेशन नामक एक संगीत नाट्यशाला, इंडिया इन फैशन, नामक पोशाक कला प्रदर्शनी और एक विजुअल आर्ट शो जिसका शीर्षक संगम कन्फूजन है।

NMACC, भारत का अपनी तरह का पहला कल्‍चरल सेंटर है। नीता अंबानी ने इसे लेकर कहा है कि यह केंद्र बच्चों, सीनियर सिटीजन और विकलांगों के लिए मुफ्त रहेगा। अन्य लोग नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ऑफिशियल वेबसाइट- nmacc.com या BookMyShow के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now