Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट कोहली का बड़ा धमाका, ‘स्पेशल फिफ्टी’ जड़कर धवन को पछाड़ा, ‘शिखर’ के करीब पहुंचे

IPL 2023 RCB Vs MI Virat Kohli

नई दिल्ली: विराट कोहली ने बड़ा धमाका कर दिया है। रविवार को आईपीएल 2023 के पांचवें मैच में आरसीबी के बल्लेबाज किंग कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार पचासा ठोका। इसके साथ ही उन्होंने नया कीर्तिमान गढ़ा। कोहली आईपीएल में 50वीं बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। कोहली की आईपीएल में ये 45वीं फिफ्टी रही।

शिखर धवन को पछाड़ा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मामले में उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया। धवन के नाम आईपीएल में 49 बार 50 प्लस स्कोर दर्ज है। वहीं कोहली इस मामले में ‘शिखर’ के करीब पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। जिन्होंने 60 बार ये कारनामा किया है। कोहली के नाम 5 शतक भी दर्ज हैं। वह सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इस मामले में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। जिन्होंने 6 शतक जमाए हैं।

कोहली और डु प्लेसिस का तूफान

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 14.5 ओवर तक बल्लेबाजी की और 148 रन ठोके। डु प्लेसिस ने 43 गेंदों में 5 चौके-6 छक्के ठोक कुल 73 रन जड़े। हालांकि उन्हें पीयूष चावला की गेंद पर ईशान किशन ने जीवनदान दे दिया था। कैच ड्रॉप होने के बाद डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

कोहली ने 82 रन जड़कर टीम को दिलाई जीत

कोहली ने कुल 49 गेंदों में 6 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 82 रन जड़कर अपनी टीम को 16.2 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दिला दी। फिनिश करने आए दिनेश कार्तिक 3 गेंद खेलकर डक पर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने 3 गेंदों में 2 छक्के ठोक नाबाद 12 रन जड़े। एमआई के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। अरशद खान और कैमरून ग्रीन को छोड़कर किसी भी गेंदबाज को विकेट हासिल करने में सफलता नहीं मिली। आरसीबी ने तीन साल बाद होम ग्राउंड पर मैच खेला और इसे बेहद खास बना दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now