Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

क्या मुंबई इंडियंस को खल रही है जसप्रीत बुमराह की कमी? कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब

Rohit Sharma Jasprit Bumrah

MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पांचवे मैच में मुंबई इंडिसंस की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी बेहद ही निराशाजनक रही और टीम 14वें ओवर तक एक विकेट भी नहीं ले सकी। जिसके बाद एमआई के फैंस के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा ने भी जसप्रीत बुमराह को याद किया।

क्या मुंबई को खल रही है बुमराह की कमी?

मुंबई इंडियंस के धाकड़ गेंदबाद जसप्रीत बुमराह फिलहाल सर्जरी के बाद आराम कर रहे हैं। वे आईपीएल 2023 में अपनी टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे। बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं और हर गेंद पर बल्लेबाजों को हैरान करते हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा से बुमराह की कमी खलने के बारे में पूछा गया जिसका उन्होंने सटीक जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें:  राशिद खान की धमकी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का पलटवार, दिया बड़ा बयान

रोहित ने मैच के बाद कहा कि ‘पिछले 6-8 महीने से मैं बुमराह के बिना खेलने का आदी हो गया हूं। यह एक अलग सेटअप है, लेकिन किसी को अपना हाथ ऊपर करने और कदम बढ़ाने की जरूरत है। हम इस पर ध्यान नहीं दे सकते। चोटें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, हम इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। हमारे पास काफी प्रतिभाशाली प्लेयर्स हैं। हमें उन्हें सपोर्ट करने की जरूरत है। यह सीजन का पहला गेम था अभी आगे बहुत कुछ बाकि है।’

इसे भी पढ़ें:  IPL में काम करना चाहती है ये पाकिस्तानी महिला, मेकअप आर्टिस्ट से बनी थीं आईसीसी प्रजेंटर

जसप्रीत बुमराह का आईपीएल रिकॉर्ड

यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का इंडियन प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 120 आईपीएल मैच खेले हैं और इसमें 145 विकेट झटके हैं। उनका आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन 10 रन पर 5 विकेट रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक बार पांच विकेट लिए हैं। वे आईपीएल की हर 19वीं गेंद पर विकेट लेते हैं।

मैच का लेखा-जोखा

वहीं मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 22 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने 49 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली। फाफ ने 43 गेंद में 73 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें:  ‘रजत-निशु मैं हमेशा तुम्हारा ऋणी रहूंगा…’ जान बचाने वाले लड़कों की तस्वीर पोस्ट कर भावुक हुए ऋषभ पंत

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now