Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sheezan Khan Tunisha Sharma Video: तुनिषा शर्मा की याद में छलके शीजान खान के आंसू, वीडियो शेयर कर कहा- ‘अब सदियों की तन्हाई है’

Image 1

Sheezan Khan Tunisha Sharma Video: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं है। एक्ट्रेस ने बीते साल 24 दिसंबर 2022 को शो के सेट पर सुसाइड कर लिया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के निधन से पूरी इंडस्ट्री को सदमा लगा था। इस बीच अब एक्ट्रेस के को-एक्टर और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) ने तुनिषा के साथ अपनी पुरानी यादो को शेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

शीजान खान ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि शीजान खान (Sheezan Khan) पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस केस में एक्टर को ढाई महीने बाद पिछले महीने ही रिहाई मिली। इस बीच तुनिषा के साथ अपनी यादों के वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने एक नोट भी लिखा है।

शीजान ने लिखा ये कैप्शन

शीजान ने लिखा कि- “एक परी उतरी फलक से शफ़क़ की लाली लिए, कहकशा ज़ैसी उसकी आंखें ग़ज़ब की अदाएं लिए, खुदको देखा भी नहीं खुदको पहचाना भी नहीं,”

शीजान आगे लिखते है कि- “तकब्बुर होता हैं क्या यह उसने जाना ही नहीं, हवा की तरह आई वोह, पर हवा कही ठहरती नहीं. क्या तूफ़ान थे उसने सीने में दबाए यह बात वोह किसी से कहती नहीं, थम गया तूफ़ान अचानक अजब सी खामोशी छायी है, बिखरे कुछ टुकड़ों में हमने सिर्फ़ उदासी पायी है।

दिल अचानक से है भारी आंखें भी भर आईं है, उसके हमारे दरमियान अब सदियों की तन्हाई है, शफ़क़ को लाली देकर वापिं फलक पे वह यूं चली गई, कहकशा में घर बनाया उसने और वहीं पर रह गई- शीज़ान ख़ान. मेरी और सिर्फ मेरी टुन्नी।”

वीडियो में मस्ती करते दिख रहे तुनिषा और शीजान

बता दें कि इस वीडियो को शीजान ने बीते दिन यानी 2 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही इस वीडियो में तुनिषा और शीजान मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now