Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने NMACC इवेंट में पहनी 65 साल पुरानी साड़ी, देखें फोटोज

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच एक्ट्रेस को नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में स्पॉट किया गया। पहले दिन एक्ट्रेस ने इस इंवेंट में एक बेहद ही खूबसूरत सा गाउन पहना था। वहीं, दूसरे दिन भी एक्ट्रेस ने मल्टीकलर की एक ड्रेस पहनी, जो बेहद खास थी।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने NMACC इवेंट में पहनी 65 साल पुरानी साड़ी

बता दें कि नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में एक्ट्रेस प्रियंका ने अपने लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी है। इस इवेंट के दूसरे दिन प्रियंका मार्डन ट्विस्ट के साथ साड़ी में नजर आईं। बताते चलें कि ये साड़ी कोई आम साड़ी नहीं थी, बल्कि इस ड्रेस को बनने में करीब छह महीने का टाइम लगा है। साथ ही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर भी इसकी खासियत बताई है।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका ने शेयर की खूबसूरत फोटोज

प्रियंका ने अपने इस लुक की फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कि- ‘इस ब्यूटिफुल आउटफिट को सिल्वर के थ्रेड से बनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला साड़ी और खादी सिल्क पर सोने की इलेक्ट्रोप्लेटिंग से तैयार किया गया था। इकत बुनाई के नौ रंगों को रिफ्लेक्ट करने के लिए इसे सेक्विन शीट होलोग्राफिक बस्टियर के साथ पेयर किया जाता है।

वाराणसी के क्राफ्ट क्लस्टर में हाथ से बुने हुए विंटेज टेक्सटाइल के साथ इस मास्टरपीस साड़ी को बनाने में अमित और उनकी टीम को लगभग 6 महीने लगे। अमित और उनकी टैलेंटेड टीम को शुक्रिया।’

 

नीता और ईशा अंबानी को प्रियंका चोपड़ा ने किया शुक्रिया 

इसके साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने नीता और ईशा अंबानी को भी शुक्रिया कहते हुए लिखा कि- ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हिस्ट्री इंडियन फैशन की एक इनक्रेडिबल एग्जीबिशन क्रिएट करने के लिए नीता अंबानी और ईशा अंबानी को बधाई। इस बेस्ट स्पेस और इंडियन आर्ट और डिजाइन को प्रमोट करने की क्षमता पर बहुत गर्व है।’

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now