Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पांड्या की टीम में लौट आया 329 छक्के ठोकने वाला मैच विनर बल्लेबाज

IPL 2023: आईपीएल 2023 में जीत के साथ आगाज करने वाली गुजरात टाइटन्स की टीम के लिए गुड न्यूज है। मैच विनर खिलाड़ी डेविड मिलर गुजरात से जुड़ गए हैं। उन्होंने इस सीजन का पहला मैच मिस किया था, क्योंकि वह अपने देश दक्षिण अफ्रीका के लिए नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का अहम हिस्सा था। वनडे, टी20 और आईपीएल में कुल मिलाकर 329 छक्के ठोकने वाला ये तूफानी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात से जुड़ गया है।

कौन हैं डेविड मिलर, जिनके आने से मजबूत हुई गुजरात टाइटन्स

Kullu Dussehra 2026 Celebration

डेविड मिलर साउथ अफ्रीका से आते हैं। वह टी20 फॉर्मेट में सबसे शानदार बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वह एक अच्छे फिनिशर और सिक्स हिटर हैं। डेविड मिलर के पास अकेले के दम पर मैच पलटने की जबरदस्त क्षमता है। 33 साल का ये खिलाड़ी इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहा है। मिलर को जानने वाले एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस खिलाड़ी के आने से गुजरात की टीम की ताकत कई गुना बढ़ गई है।

डेविड मिलर का पिछला सीजन खूब बल्ला चला था। उन्होंने गुजरात के लिए अकेले के दम पर कुछ मैच जिताए थे। टूर्नामेंट में मिलर ने 15 मैचों में 64.14 की औसत और 141.19 की स्ट्राइक-रेट से 449 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

डेविड मिलर का आईपीएल रिकॉर्ड

डेविड मिलर को आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है। वह 105 मैच खेल चुके हैं। 102 पारियों में मिलर ने 36.64 की औसत से 2455 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137.69 की रहा है। वह इस लीग में अब तक 1 शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 113 छक्के और 169 चौके लगाए हैं।

12.5 करोड़ में बिक चुके हैं डेविड मिलर

आईपीएल के इतिहास में इस खिलाड़ी पर करोड़ों की बोली लग चुकी है। डेविड मिलर ने पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए 2012 में आईपीएल डेब्यू किया था। 2013 में नाबाद शतक लगाने के बाद 2014 की मेगा नीलामी से पहले पंजाब ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now