Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, ये धाकड़ बल्लेबाज संभालेगा कमान

IND Vs NZ ODI Matt Henry

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं और दो नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम को 26 अप्रेल से वनडे सीरीज खेलनी है।

आईपीएल के चलते ये खिलाड़ी बाहर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज में आईपीएल की छाप देखने को मिल रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 23 मई को खत्म होने वाली है ऐसे में न्यूजीलैंड के शानदार खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स मिचेल सैंटनर और फिन एलेन भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। बावजूद इसके कई सीनियर खिलाड़ी पाकिस्तान के दौरे पर न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा होंगे।

टॉम लेथम करेंगे कप्तानी, विलियमसन चोट के चलते बाहर

बता दें कि टीम के कप्तान केन विलियमसन आईपीएल 2023 के पहली ही मैच में चोट के चलते घायल हो गए थे ऐसे में वे इस सीरीज में भाग नहीं लेंगे। उनकी जगह टीम की कमान टॉम लेथम के हाथों में हैं जो कि लंबे समय से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेथम के पास कप्तानी का भी अच्छा अनुभव है।

न्यूजीलैंड टीम के नए कप्तान टॉम लैथम को डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, जेम्स नीशम, हेनरी निकोल्स और ईश सोढ़ी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलेगा। न्यूजीलैंड की टीम में दो नए खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। ये बेन लिस्टर औऱ कोल मैककोन्ची हैं।

इस 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 26 अप्रैल से रावलपिंडी में होगी, जबकि 7 मई को आखिरी मैच कराची में खेला जाएगा। इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी, जो 14 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच होगी।

पाकिस्तान दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, चाड बोवेस, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now