Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Dasara Box Office Collection Day 5: नानी की ‘दसरा’ को बड़ा झटका, 5वें दिन फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट

Dasara Advance Booking

Dasara Box Office Collection Day 5: नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ढंका बजा दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म दसरा को देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघर खचाखच भर गए। साथ ही इस फिल्म ने भोला को टक्कर देते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा दिया है।

पांच भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म ‘दसरा’

साउथ के नेचुरल एक्टर माने जाने वाले नानी की फिल्म ‘दसरा’ सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में रिलीज हुई और इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इसके साथ ही फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग की और वीकेंड पर भी जमकर नोट छापे।

सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट

इसके साथ ही अब इस फिल्म का सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो बेहद निराश करने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘दसरा’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन यानी सोमवार को महज 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 61.65 करोड़ रुपये हो गया है।

बेहद शानदार हैं ‘दसरा’ के गाने

वहीं, सुधाकर चेरुकुरी और श्रीकांत चुंडी द्वारा निर्मित दसरा में नानी, कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार अहम किरदार निभाते नजर आ रहे है। वहीं, फिल्म में संतोष नारायणन ने म्यूजिक दिया है और इसके गाने भी बेहद शानदार हैं।

श्रीकांत ओडेला ने फिल्म को किया डायरेक्ट

नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ का कलेक्शन देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर लेगी। साथ ही इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता संघर्ष की एक अनूठी कहानी को दिखाया गया है।

ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा ‘दसरा’ का जादू

इसके साथ ही इस फिल्म का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। साथ ही मेकर्स को उम्मीद हैं कि फिल्म मंगलवार को महावीर जयंती की छुट्टी पर भी अच्छी खासी कमाई कर सकती है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now