Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SSC CGL 2023: एसएससी सीजीएल परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 7,500 पदों पर होंगी भर्तियां, जानें पूरी प्रोसेस

SSC CGL 2023 Notification

SSC CGL 2023 Notification: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन में 7 मई से 8 मई। विभिन्न विभागों में लगभग 7,500 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

जानें योग्यता

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

कुछ पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष और कुछ के लिए 18 वर्ष के 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस

सामान्य वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपए है। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) उम्मदीवारों को फीस से छूट दी गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस

आवेदकों का चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के जरिए किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे।
आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

SSC CGL 2023: ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
  • आवेदन के साथ रजिस्टर और प्रक्रिया करें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now