Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Twitter पर अब नहीं नजर आएगी नीली चिड़िया! Logo के लिए Musk का दिखा डॉगी प्यार

Twitter Blue Bird Logo Changed: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ एलन मस्क लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के बदलाव करने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चुके हैं। ट्विटर की कमान संभालते हुए एलन ने चिड़िया को आजाद करने की बात कही थी और आखिरकार उन्होंने चिड़िया को आजाद कर ही दिया।

दरअसल, एलन ने ट्विटर से नीली चिड़िया का लॉगो हटा दिया है। अब प्लेटफॉर्म पर नीली चिड़िया की जगह एलन का प्रिय डॉग का आइकन नजर आ रहा है। नए अपडेट के साथ एलन ने प्रतिष्ठित ब्लू बर्ड लॉगो को बदलकर “डोग” मेम के साथ काम करता है। ये वो ही डॉग लॉगो है जो डॉगकोइन क्रिप्टोक्यूरेंसी पर नजर आता है।

और पढ़िए –

ट्विटर यूजर्स ने 3 अप्रैल, सोमवार को ट्विटर के वेब एडिशन पर ‘डोगे’ मीम देखा, जो डॉगकोइन ब्लॉकचैन और क्रिप्टोकुरेंसी के लॉगो का हिस्सा है और 2013 में एक मजाक के रूप में बनाया गया था।

बता दें कि मस्क ने अपने अकाउंट पर एक मजेदार पोस्ट भी साझा किया जिसमें कार में ‘डॉगे’ मीम (जिसमें शीबा इनू का चेहरा है) और पुलिस अधिकारी, जो उसके ड्राइविंग लाइसेंस को देख रहा है जिससे पता चल रहा है कि उसकी तस्वीर बदल चुकी है।

पहले की थी नए सीईओ के रूप में घोषणा!

आपको जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी में मस्क ने अपने अकाउंट से पालतू कुत्ता फ्लोकी (Dog Floki Twitter Icon) की तस्वीर साझा की थी। साथ ही नए सीईओ का एलन किया था, जिसमें फ्लोकी कुर्सी पर ब्लैक रंग की टी-शर्ट पहने था जिस पर सीईओ लिखा हुआ था।

और पढ़िए –

वहीं, अब एक महीने से ज्यादा होने के बाद एलन ने नीली चिडिया को हटाकर फ्लोकी डॉग का आइकन लगा दिया है। अगर अभी तक आपको ये आइकन बदला हुआ नजर नहीं आ रहा है तो आप रिफ्रेश या अपडेट करके देख सकते हैं।

और पढ़िए –

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now