Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बीच मैदान पर कुत्ता देख भड़क उठे सुनील गावस्कर, बोले- ‘ये मंजूर नहीं’

IPL 2023 LSG Vs CSK Sunil Gavaskar

CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 रनों से जीत हासिल की। ये मैच चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। मैच में क्रिकेट फैंस का जहां धोनी के छक्कों ने समां बांध दिया वहीं मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सुनील गावस्कर को भी गुस्सा आ गया।

मैच में अचानक क्यों भड़के सुनील गावस्कर?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल भारत में मैच के दौरान मैदान पर कुत्ता या कोई अन्य जानवर आना आम बात सी होती जा रही है। इनके आने से किमती समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही दर्शकों को भी आनंद नहीं आता। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जब मैच में टॉस के बाद दोनों टीमों मैदान पर खेलने के लिए तैयार थी। लेकिन अचानक कुत्ता दौड़ते हुए आ गया।

कुत्ते को पकड़ने के चक्कर में लंबा समय बित गया इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें 6 लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह भागता ही जा रहा है। इसे देखकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को भी गुस्सा आ गया। उन्होंने कमेंट्री करते हुए कहा कि – , “यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है… यह देरी। मेरा मतलब है, जिसने भी इस कुत्ते को अंदर जाने दिया है, वह यहां नहीं है। इसका पीछा करने से मदद नहीं मिलने वाली है,”

मैच का लेखा- जोखा

मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए मोईन अली ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now