Prajasatta Side Scroll Menu

RCB का मैच विनर खिलाड़ी पूरे सीजन से हुआ बाहर, पिछली बार मचाया था धमाल

Royal Challengers Bangalore Rajat Patidar

IPL 2023: आईपीएल में चोटिल खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है। गुजरात टाइटंस के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार प्लेयर पूरे सीजन के लिए बाहर हो गया है। जिससे आरसीबी के अभियान में फर्क पड़ सकता है। बता दें कि गुजरात के केन विलियमसन पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।

रजत पाटीदार आईपीएल से बाहर

चोट से जूझ रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार आईपीएल से बाहर हो गए हैं। वह चोट की वजह से पहले ही शुरुआती मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन कई मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पाटीदार की चोट गंभीर है, ऐसे में वह पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, Jasprit Bumrah सीरीज शुरू होने से पहले ही हुए बाहर

पिछले सीजन में मचाया था धमाल

बता दें कि इस साल रजत पाटीदार आरसीबी के लिए अहम खिलाड़ी माने जा रहे थे। क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन में जमकर धमाल मचाया था। रजत ने पिछले सीजन में 8 मैच खेले थे, जिसमें 55.50 की औसत से उन्होंने 333 रन बनाए थे। इस दौरान रजत पाटीदार ने एक शानदार शतक और दो अर्धशतक जमाए थे। खास बात यह है कि उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाया था। ऐसे में इस बार रजत पाटीदार के बाहर होने से आरसीबी के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  'भोला शंकर' की रिलीज डेट का ऐलान, पोस्टर में दिखे चिरंजीवी

RCB के 3 खिलाड़ी बाहर

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सीजन की शुरुआत तो जोरदार अंदाज में की है। लेकिन टीम के लिए परेशानियां खड़ी हुई हैं। क्योंकि पाटीदार आरसीबी के ऐसे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं जो सीजन में उबलब्ध नहीं है। क्योंकि आरसीबी के लीड गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोट के कारण IPL के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल रहे हैं, जबकि श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के कारण अभी उपलब्ध नहीं है, जबकि अब रजत पाटीदार पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now