Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Yentamma Song Teaser Out: चश्मा और लुंगी पहनकर स्वैग दिखाते नजर आए सलमान खान, ‘येंतम्मा’ का टीजर रिलीज

Image 4

Yentamma Song Teaser Out: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

फैंस को भी सलमान खान की इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब सलमान की इस फिल्म के नए गाने ‘येंतम्मा’ गाने का टीजर सामने आ गया है।

‘येंतम्मा’ का टीजर रिलीज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ के नए गाने ‘येंतम्मा’ के टीजर को शेयर किया है। इसके पहले भी इस फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसमें ‘नैय्यो लगदा’ से लेकर ‘बिल्ली बिल्ली’ गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया है। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सलमान खान और वेंकटेश दग्गुबाती ने दिखाया स्वैग

बता दें कि सलमान ने जो वीडियो शेयर किया है, इसमें सलमान खान साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती के साथ लुंगी पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस गाने के टीजर में सलमान खान का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है।

4 अप्रैल को रिलीज होगा ‘येंतम्मा’ 

वहीं, इस गाने को म्यूजिक भी लोगों को खूब भा रहा है। साथ ही वीडियो में साफ दिख रहा है कि सलमान खान और वेंकटेश पहले बाइक पर लेटकर डांस करते हैं और फिर काला चश्मा लगाकर अपना स्वैग दिखाते हैं। इसके साथ ही ये गाना आज यानी 4 अप्रैल को रिलीज होगा।

बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)’ 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में लमान और पूजा के साथ जस्सी गिल, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम अहम रोल प्ले करते हुए नजर आएंगें। इसके साथ ही इस फिल्म में बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now